Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
14 Aug, 2026

सचिवालय के डॉ. अशोक कुमार मिश्र को मिशन कर्मयोगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड सचिवालय में सेवारत डॉ. अशोक कुमार मिश्र को 'मिशन कर्मयोगी' में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

देहरादून, 14 अगस्त।

उत्तराखंड सचिवालय में अपनी सेवाएं दे रहे अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मिश्र ‘क्षितिज’ को केंद्र सरकार के बहुचर्चित मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के मुख्य सचिव द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी अभियान के दौरान रिकॉर्ड प्रमाण पत्र हासिल कर एक मिसाल कायम की है।

सरकारी दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ वे जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने, युवाओं को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के कार्यों में भी खासी रुचि रखते हैं। इसके अलावा वे एक जाने-माने साहित्यकार, गायक और कवि भी हैं जिनके स्वरचित गीत सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं।

गंगा संरक्षण से जुड़े अभियानों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ उन्होंने कई प्रसिद्ध लोकगीत और अलबम भी गाए हैं, जिन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। राजधानी में आयोजित एक अन्य समारोह के दौरान उनकी इस प्रस्तुति ने वहां मौजूद राज्यपाल समेत तमाम बड़े अधिकारियों और गणमान्य लोगों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया था।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़