Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अफ़्रीका
14 Aug, 2026

नेपाल में बारिश से कई राजमार्ग बंद, मेची और बीपी हाइवे पर यातायात ठप

नेपाल में लगातार बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन और सड़क कटाव से कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं।

काठमांडू, 14 अगस्त।

नेपाल के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़, भूस्खलन और सड़क कटाव की स्थिति बन गई है। इसके कारण शुक्रवार को देश के कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

इलाम का मेची हाइवे, काभ्रेपलांचोक का बीपी हाइवे, मकवानपुर का कान्ति लोकपथ और सिंधुपाल्चोक का अरनिको हाइवे पूरी तरह बंद हो गए हैं।

रसुवा का त्रिशूली–मैलुङ–स्याफ्रुबेंसी मार्ग, धादिंग का पृथ्वी राजमार्ग और लमजुंग का मध्य पहाड़ी राजमार्ग भी भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में हैं। रुकुम पूर्व का मध्यपहाड़ी राजमार्ग और रुकुम पश्चिम का भेरी कॉरिडोर मार्ग भी प्रभावित है।

बागलुंग के कालीगंडकी कॉरिडोर, मुस्तांग के बेनी–जोमसोम मार्ग और भोजपुर के मध्यपहाड़ी राजमार्ग पर फिलहाल एकतरफा यातायात चल रहा है।

अधिकारियों ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित निकायों से मार्गों की ताजा स्थिति की जानकारी लें। उन्होंने सड़क कटाव और बाढ़-भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़