Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
18 Aug, 2026

हर मंगलवार चलेगा साइबर जागरूकता अभियान, बक्सर पुलिस बताएगी ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

बक्सर पुलिस ने ऑनलाइन अपराधों से बचाव के लिए हर मंगलवार ‘साइबर मंगलवार’ अभियान शुरू कर लोगों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताएगी।

बक्सर, 18 अगस्त।

बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों को रोकने के लिए बक्सर पुलिस ने हर मंगलवार को ‘साइबर मंगलवार’ अभियान चलाने की शुरुआत की है। इसके तहत जिले के अलग-अलग स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों की ओर से लोगों को साइबर ठगी के तरीके समझाए जा रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग, ओटीपी, एटीएम, यूपीआई, सोशल मीडिया और संदिग्ध लिंक का इस्तेमाल करते समय जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। लोगों को विशेष रूप से चेताया जा रहा है कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अथवा अन्य निजी विवरण साझा न करें।

बक्सर पुलिस का कहना है कि जागरूकता के जरिए लोगों को साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचाया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना और ऑनलाइन अपराधों के प्रति सतर्कता बढ़ाना है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर सावधान रहें और साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराएं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़