Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
22 Aug, 2026

निकाय चुनाव की आचार संहिता लगते ही एक्शन में निगम, हटाए गए सैकड़ों अवैध होर्डिंग्स

नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम ने जयपुर में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है।

जयपुर, 22 अगस्त।

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जिसके बाद नगर निगम का अमला तुरंत हरकत में आ गया है। निगम आयुक्त ओम कसेरा के सख्त निर्देशों के अनुपालन में राजधानी के विभिन्न जोन क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स, बैनर और कटआउट हटाने का अभियान छेड़ दिया गया है। अकेले मानसरोवर क्षेत्र में ही प्रशासन ने दो सौ से अधिक अवैध होर्डिंग्स को नेस्तनाबूद कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कुल तीन सौ नौ निकायों में चरणबद्ध चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है, जो चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगी। निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक विज्ञापनों और पोस्टरों को हटाने के लिए विशेष टीमों को मैदान में उतार दिया है जो लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों यानी लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति लेना बेहद जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही रात दस बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी ताकि आमजन को असुविधा न हो।

प्रचार वाहनों के इस्तेमाल को लेकर भी कड़े नियम तय किए गए हैं और गाड़ियों के उपयोग हेतु रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेनी होगी, जिसमें वाहन का पूरा ब्योरा देना अनिवार्य है। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीमें इन तमाम नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़