Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
24 Aug, 2026

थौबल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, केसीपी पीडब्ल्यूजी के दो कथित कैडर गिरफ्तार

मणिपुर के थौबल में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में केसीपी पीडब्ल्यूजी के दो कथित सक्रिय कैडरों को पकड़ा है, जिनमें एक पर पुराने घातक हमले में शामिल होने का आरोप है।

थौबल, 24 अगस्त।

मणिपुर के थौबल जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए केसीपी (पीडब्ल्यूजी) से जुड़े दो कथित सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को लिलोंग थाना क्षेत्र के लिलोंग ताइरेन माखोंग इलाके में कार्रवाई के दौरान बुमायुम अयूब खान (30) पकड़ा गया। वह हियांगथांग ताराहेई कोंजिल का रहने वाला है और संगठन का सक्रिय कैडर बताया गया है। उस पर कथित तौर पर वसूली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

इससे पहले खुफिया जानकारी के आधार पर थौबल सीडीओ और 11 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने लिलोंग उशोइपोकी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। इसी कार्रवाई में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के कथित सीनियर कैप्टन थियाम बोइचा सिंह उर्फ बालिन (28) को गिरफ्तार किया गया।

बालिन बिष्णुपुर के वार्ड नंबर आठ का निवासी बताया गया है। पूछताछ के दौरान उसके बारे में सामने आया कि वह 13 नवंबर 2021 को चुराचांदपुर के बेहियांग में 46 असम राइफल्स के सीओ सहित सात लोगों पर हुए घात लगाकर हमले में शामिल टीम का हिस्सा था।

अधिकारियों के मुताबिक, बालिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच वाले मामले में ए-3 आरोपित है। उसे इस मामले में घोषित फरार आरोपित भी बताया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़