Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
08 Oct, 2026

पत्रकारों के कथित यौन उत्पीड़न पर एनएचआरसी सख्त, दिल्ली पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान तीन पत्रकारों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तीन पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 3 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग को लेकर विपक्षी दलों सहित कई संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।

इसी प्रदर्शन के दौरान तीन पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। घटना को लेकर दिल्ली जिला पुलिस को शिकायतें मिली थीं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बताया कि प्राप्त शिकायतों को जांच के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपा गया है। आयोग ने अब दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस पूरे मामले में कार्रवाई और जांच की स्थिति सहित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़