कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और फैशन व मनोरंजन जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। एनआईएफ ग्लोबल कॉर्पोरेट की क्रिएटिव एजुकेटर तिशा खोसला ने अनन्या के साथ संवाद किया। इसमें फैशन के बदलते रुझानों, व्यक्तिगत स्टाइल और डिजाइन के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
अनन्या ने कहा कि फैशन उनके लिए खुद को अभिव्यक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों और सपनों को जानने पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि युवाओं को अपनी रचनात्मकता पहचानने और अपने जुनून को करियर में बदलने के अवसर मिलने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सवाल-जवाब का सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अनन्या से फैशन, स्टाइलिंग, मॉडलिंग और बॉलीवुड में करियर बनाने से जुड़े सवाल पूछे। इसके बाद अभिनेत्री ने विद्यार्थियों के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।
एनआईएफ ग्लोबल के नए कैंपस की शुरुआत को मुंबई के युवाओं के लिए रचनात्मक शिक्षा और करियर के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।










