Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
09 Oct, 2026

उपचुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने जताया जनता का आभार, भाजपा उम्मीदवारों को दी बधाई

उपचुनावों में भाजपा और एनडीए को मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताया। उन्होंने इसे सुशासन के प्रति भरोसे का प्रतीक बताते हुए विजयी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर।
उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव परिणाम सुशासन के एजेंडे पर लोगों के भरोसे को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम व रेजीनगर विधानसभा सीटों के नतीजों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा-एनडीए के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है। प्रधानमंत्री ने विजयी भाजपा उम्मीदवारों को बधाई देने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना भी की।

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार शंखरावह सरकार ने 1,29,914 वोट हासिल कर 75 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। नंदीग्राम सीट पर भी भाजपा ने अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा।

वहीं, असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत को पूर्वोत्तर में पार्टी की स्थिति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुडुचेरी में सहयोगी दल को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीत के लिए एनडीए के सहयोगी दल ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह जनादेश लोगों की भलाई और बेहतर व समृद्ध भविष्य से जुड़ी उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करने की प्रेरणा देगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़