Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
10 Oct, 2026

नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश देगा फिट इंडिया अभियान

वाराणसी में 11 अक्टूबर को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 94वें संस्करण में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और एशियाई खेलों के पदक विजेता शामिल होंगे, जहां फिटनेस और नशामुक्त भारत का संदेश दिया जाएगा।

नई दिल्ली/वाराणसी, 10 अक्टूबर।

फिटनेस को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार, 11 अक्टूबर को वाराणसी में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 94वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। सुबह छह बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में नमो घाट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षा मंडप तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इस बार की थीम ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ रखी गई है। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कार्यक्रम में शामिल होंगे। वर्ष 2026 के आइची-नागोया एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी युवाओं के साथ इस पहल का हिस्सा बनेंगे। इनमें महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता प्राची चौधरी, 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने वाली पारुल चौधरी, मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत और पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने वाले जय कुमार तथा भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक विजेता राज कुमार पाल शामिल हैं। खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवाओं को अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलेगी।

साइकिल यात्रा के अलावा नमो घाट पर योग, जुंबा, मनोरंजक खेल और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से नागरिकों को नियमित व्यायाम अपनाने, सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने और नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य स्वस्थ शरीर के साथ जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण करना है। इसमें परिवारों, समुदायों, शैक्षणिक संस्थानों और खेल जगत की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना गया है। ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारतीय साइकिलिंग महासंघ, राहगिरी फाउंडेशन और माय भारत के सहयोग से देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाता है। भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों, प्रशिक्षण केंद्रों और खेलो इंडिया केंद्रों पर भी साइकिलिंग कार्यक्रम होते हैं। इस पहल से देशभर में छह हजार से अधिक नमो फिट इंडिया क्लब हर सप्ताह जुड़ते हैं। वाराणसी में होने वाले इस आयोजन के जरिए फिटनेस, खेल प्रतिभाओं और नशामुक्त भारत के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़