Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
10 Oct, 2026

चौबटिया में भारत-यूएई सैन्य अभ्यास जारी, पहाड़ी युद्ध कौशल पर जोर

उत्तराखंड के चौबटिया में माउंटेन गार्जियन-2026 के तहत भारत और यूएई के 92 सैनिक पहाड़ी युद्ध, ड्रोन संचालन और आधुनिक सैन्य तकनीकों का संयुक्त प्रशिक्षण ले रहे हैं।

देहरादून, 10 अक्टूबर।
उत्तराखंड के चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन-2026’ जारी है। पांच से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस 14 दिवसीय अभ्यास में दोनों देशों के कुल 92 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य अभियानों की क्षमता बढ़ाना, सामरिक समन्वय मजबूत करना और आधुनिक तकनीकों से जुड़े अनुभव साझा करना है।

भारतीय सेना की भैरव बटालियन और संयुक्त अरब अमीरात की पर्वतीय पैदल सेना बटालियन के जवान इस अभ्यास में शामिल हैं। शुरुआती चरण में सैनिकों ने शारीरिक प्रशिक्षण, जिउ-जित्सु, त्वरित प्रतिक्रिया के साथ निशानेबाजी और चट्टानों पर चढ़ने का अभ्यास किया।

इसके अलावा रस्सियों की मदद से नीचे उतरने, बाधाएं पार करने, हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरने और दिन-रात गोलीबारी का प्रशिक्षण दिया गया। सैनिकों को दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सैन्य अभियान संचालित करने की तकनीकें भी सिखाई गईं।

अभ्यास के अगले चरण में संयुक्त योजना तैयार करने, सामरिक गतिविधियों, निगरानी व्यवस्था विकसित करने, ड्रोन संचालन और विभिन्न बाधाओं को पार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकीकृत मैदानी अभ्यास के जरिए चुनौतीपूर्ण पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक की मदद से सैन्य अभियान चलाने का अभ्यास भी होगा।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी के अनुसार, इस संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल और सामरिक दक्षता बढ़ाने में मदद मिल रही है। सैनिकों को पहाड़ी युद्ध की रणनीतियों और कार्यप्रणालियों के अनुभव साझा करने का अवसर भी मिल रहा है।

यह अभ्यास भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सैन्य सहयोग, आपसी विश्वास और पेशेवर संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़