Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
10 Oct, 2026

गुवाहाटी में ‘वंदे मातरम्–भारत गौरव’ थीम पर दुर्गा पूजा, जुबीन गर्ग की 15 फीट प्रतिमा बनेगी आकर्षण

गुवाहाटी के नेताजी पार्क में 35 लाख रुपये के बजट से ‘वंदे मातरम्–भारत गौरव’ थीम पर दुर्गा पूजा होगी, जिसमें 14 अक्टूबर को जुबीन गर्ग की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है।

गुवाहाटी, 10 अक्टूबर।

अक्टूबर। असम के गुवाहाटी स्थित पांडु बीबीसी कॉलोनी के नेताजी पार्क में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन ‘वंदे मातरम्–भारत गौरव’ विषय पर किया जाएगा। पूजा समिति का उद्देश्य कला, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारत की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करना है। इस आयोजन में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भी विशेष आकर्षण होगी।

समिति के अध्यक्ष विकास दास, सचिव देवब्रत दत्त और कोषाध्यक्ष विकास सिंह के अनुसार, पूरे आयोजन के लिए करीब 35 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। कूचबिहार के मूर्तिकार उपेन पाल को प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर लगभग तीन लाख रुपये खर्च होंगे। पंडाल और सजावट के लिए 18 लाख रुपये तथा रोशनी के लिए ढाई लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। बिलासीपारा से आने वाली ढाकी टीम भी प्रस्तुति देगी।

इस बार असम के प्रसिद्ध कलाकार जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसका अनावरण 14 अक्टूबर को शाम सात बजे पूजा के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तावित है। समारोह में शामिल होने के लिए गरिमा गर्ग को आमंत्रित किया गया है। उनकी उपस्थिति की पुष्टि उपलब्धता और समय-सारणी के आधार पर होगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़