नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।
देश के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली नरमी देखने को मिली। कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोने का भाव प्रमुख शहरों में 1,51,410 रुपये से 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,790 रुपये से 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता नजर आया। चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई और दिल्ली में इसका भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। शहरों के अनुसार कीमतों में अंतर दिखाई दिया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,560 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। मुंबई और चेन्नई में दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,51,410 रुपये और 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,460 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
अन्य शहरों में भी सोने के भाव लगभग इसी दायरे में बने रहे। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,51,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। भोपाल में इनकी कीमतें क्रमशः 1,51,460 रुपये और 1,38,840 रुपये रहीं। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,51,560 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,460 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,51,410 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इस तरह देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर के साथ कमजोरी का रुख बना रहा।














