Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ट्रैफिक व परिवहन
12 Oct, 2026

दुर्गापूजा पर रेलवे का तोहफा, दिल्ली-चेन्नई के लिए स्पेशल ट्रेनें

दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिल्ली-सांतरागाछी और शालीमार-चेन्नई बीच मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

कोलकाता, 12 अक्टूबर।

दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिल्ली-सांतरागाछी और शालीमार-चेन्नई बीच मार्गों पर विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहार के समय लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या 04094 दिल्ली-सांतरागाछी स्पेशल 14 अक्टूबर को रात 12:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:40 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04093 सांतरागाछी-दिल्ली स्पेशल 15 अक्टूबर को शाम 6:10 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 12:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों का ठहराव भोजूडीह, आद्रा, बांकुड़ा, विष्णुपुर, मेदिनीपुर और खड़गपुर स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।रेलवे ने शालीमार और चेन्नई बीच के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 02841 शालीमार-चेन्नई बीच स्पेशल 15 और 22 अक्टूबर को रात 11:30 बजे शालीमार से प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन सुबह 3 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 02842 चेन्नई बीच-शालीमार स्पेशल 17 और 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजे चेन्नई बीच से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे शालीमार पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सांतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर होगा। दुर्गापूजा के मद्देनजर शुरू की जा रही इन विशेष सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और त्योहार के दौरान रेल यात्रा की सुविधा बढ़ेगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़