मध्यप्रदेश सरकार, सत्ता या संगठन में अपनी भूमिका तलाश रहे कुछ माननीय पिछले दिनों दिल्ली प्रवास पर गए। अपने नेता जी के साथ जब से दल और दिल बदला है, तभी से अपने लिए जगह तलाश रहे हैं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। जिनके पास सभी समर्थक गए थे, उन्हीं से कुछ ऐसा सुनने को मिला कि सभी चुपचाप निराश होकर वापस लौटे।














