Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
12 Oct, 2026

दिल्ली के वाल्मीकि कैंप में 216 घरों को मिलेंगे नल कनेक्शन, महापौर ने किया योजना का लोकार्पण

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बेगमपुर के वाल्मीकि कैंप में हर घर नल योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 216 घरों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।
दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ मालवीय नगर के बेगमपुर स्थित वाल्मीकि कैंप में हर घर नल योजना का लोकार्पण किया। इस योजना के तहत कैंप के 216 घरों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक घर में नल के माध्यम से पानी की सुविधा पहुंचाना है।

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि हर परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वाल्मीकि कैंप के घरों में नल कनेक्शन मिलने से स्थानीय निवासियों को पानी की सुविधा मिलेगी और उनके दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और दिल्ली सरकार के नेतृत्व में नागरिकों तक आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ पेयजल सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

महापौर ने कहा कि हर घर नल योजना जैसी पहलें लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वाल्मीकि कैंप के परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराने से घरों तक जल की सुविधा पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद लीना कुमारी, दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़