Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
12 Oct, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पालघर के सांसद डॉ. हेमंत सवरा

पालघर के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा को न्यूयॉर्क में 19 से 23 अक्टूबर तक होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 सदस्यीय संसदीय शिष्टमंडल में शामिल किया गया है।

मुंबई, 12 अक्टूबर।

महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। यह सत्र 19 से 23 अक्टूबर 2026 तक न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। डॉ. सवरा भारत सरकार की ओर से भेजे जाने वाले 20 सदस्यीय उच्चस्तरीय संसदीय शिष्टमंडल का हिस्सा होंगे।

विदेश मंत्रालय के माध्यम से होने वाली इस यात्रा के दौरान डॉ. सवरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। शिष्टमंडल में देश के चुनिंदा सांसदों को शामिल किया गया है। उनके चयन को पालघर जिले और महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा, नीतिगत बैठकों और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय मामलों में देश का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगा। सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र का अनुभव रखने वाले डॉ. सवरा पालघर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके चयन से क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को भी अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में रखने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के प्रति जताया आभार

इस चयन पर डॉ. हेमंत सवरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और पालघर की जनता का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाने का विश्वास भी जताया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़