Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
12 Oct, 2026

भागलपुर में गंगा का कहर, निगरानी कर रहे अधिकारियों का मकान नदी में समाया

भागलपुर के महादेवपुर गांव में गंगा के तेज कटाव से बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की निगरानी वाला पक्का मकान नदी में समा गया, हालांकि समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

भागलपुर, 12 अक्टूबर।

बिहार के भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड स्थित राघोपुर के महादेवपुर गांव में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज हो रहा है। सोमवार को कटाव निरोधी कार्यों की निगरानी के दौरान बड़ा हादसा टल गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी और अभियंता जिस पक्के मकान में बैठकर काम की समीक्षा कर रहे थे, वह अचानक ढहकर नदी में समा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान के भीतर विभागीय टीम राहत कार्यों की योजना बना रही थी और मजदूरों को निर्देश दे रही थी। इसी दौरान गंगा की तेज धारा ने भवन के नीचे की जमीन काट दी। खतरे को भांपकर अधिकारियों और अभियंताओं ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उनके निकलते ही मकान का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना से कटाव निरोधी कार्यों की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। जिस स्थान पर जियो बैग और अन्य सामग्री डालकर कटाव रोकने के प्रयास किए जा रहे थे, वहां की जमीन ही नदी में बह गई।

महादेवपुर के ग्रामीणों में भय और नाराजगी है। गांव के दर्जनों घरों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। लोगों को आशंका है कि कटाव जारी रहने पर उनके खेत, खलिहान और मकान भी नदी में समा सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। अब प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के सामने गांव को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की चुनौती है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़