Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
वाइल्ड लाइफ
12 Oct, 2026

कूनो में चीता आशा के आठ माह के शावक की मौत, कारण स्पष्ट नहीं

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता आशा का आठ माह का शावक मृत मिला है और वन विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

श्योपुर, 12 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता आशा के करीब आठ माह के एक शावक की मौत हो गई। सोमवार को वन विभाग की टीम को उसका शव मिला। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जंगल में निगरानी के दौरान आशा अपने पांच शावकों में से चार के साथ दिखाई दी। एक शावक नजर नहीं आने पर वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह मृत अवस्था में मिला।

शावक की मौत के बाद कूनो में चीतों की संख्या घटकर 53 रह गई है। इनमें 40 भारत में जन्मे चीते हैं। देशभर में अब कुल 59 चीते हैं। कूनो में 15 चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। इसके अलावा गांधी सागर अभयारण्य में चार और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीते मौजूद हैं।

चीता परियोजना के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि शावक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़