Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
13 Oct, 2026

सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हिमाचल अंडर-23 टीम घोषित, दक्ष कप्तान

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सी.के. नायडू ट्रॉफी के लिए दक्ष नारायण की कप्तानी में अंडर-23 टीम की घोषणा की है।

धर्मशाला, 13 अक्टूबर।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई की प्रतिष्ठित कर्नल सी.के. नायडू अंडर-23 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबलों के लिए अपनी राज्य टीम का ऐलान कर दिया है। घोषित 15-सदस्यीय टीम की कमान दक्ष नारायण को सौंपी गई है, जबकि अतुल जसवाल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम में पारस परिहार, ऋषित ठाकुर, प्रशांत कुमार, साहिल शर्मा, अर्णव जम्वाल, ऋत्विक वर्मा, सुशांत सिंह ठाकुर, अर्जुन वधावा, राहुल सिंह, अभिनव शर्मा, अर्पित सिंह, केशव और रॉबिन सैंडल जैसे होनहार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसके अतिरिक्त विनय कुमार, चिराग शर्मा और अक्षय वशिष्ठ को नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया है। टीम के कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की कमान मुख्य कोच सोमशेखर श्रीगुप्पी, गेंदबाजी कोच गुरविंदर सिंह और फील्डिंग कोच राहुल शर्मा के हाथों में होगी।

प्रतियोगिता के शेड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश अपने ग्रुप में कुल सात चार-दिवसीय मैच खेलेगी। टीम अपने अभियान का आगाज 12 से 15 अक्टूबर तक हमीरपुर के अमतर मैदान में राजस्थान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम 19 से 22 अक्टूबर को मुंबई, 27 से 30 अक्टूबर को अमतर में बंगाल, 3 से 6 नवंबर को गोवा में गोवा और 18 से 21 नवंबर को बड़ौदा में बड़ौदा से भिड़ेगी। नए साल में हिमाचल का सामना 25 से 28 जनवरी तक बिहार से अमतर में और अंतिम लीग मैच 2 से 5 फरवरी तक ओडिशा के खिलाफ ओडिशा में होगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़