नई दिल्ली, 13 अक्टूबर।
कनाडाई विदेश मंत्री अनिता आनंद मंगलवार से भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आ रही हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगी। इस उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई गति देना है।
इसी बीच भारत में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटार ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों की सराहना करते हुए कहा कि कनाडा एक प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के जरिए भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को और प्रगाढ़ करना चाहता है। उन्होंने दोनों देशों के मध्य अधिक निवेश, नागरिकों के निर्बाध आवागमन और पर्यटन विकास की विशाल संभावनाओं पर जोर दिया।














