Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
13 Oct, 2026

मीरजापुर की 12 वर्षीय अनन्या का राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन

मीरजापुर के श्रीपट्टी गांव की 12 वर्षीया क्रिकेटर अनन्या मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई है।

मीरजापुर, 13 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के कोन ब्लॉक स्थित श्रीपट्टी गांव की 12 वर्षीया बाल क्रिकेटर अनन्या मिश्रा ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में स्थान हासिल किया है। स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित अंडर-17 और अंडर-19 चयन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। मवैया के आरपी क्रिकेट क्लब में नियमित अभ्यास और कड़े अनुशासन के साथ अपनी तकनीक निखारने वाली अनन्या की इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र और उनके परिवार में हर्ष का माहौल है।

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इतनी छोटी उम्र में यह पड़ाव छूने वाली अनन्या अब स्थानीय युवा खिलाड़ियों और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे पिता बिमल मिश्र और माता रिंकी मिश्रा का निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन रहा है। आरपी क्रिकेट क्लब के साथी खिलाड़ियों व कोचों ने भी उनके चयन पर खुशी जताई है। अब सभी को उम्मीद है कि राज्य स्तरीय मुकाबले में भी अनन्या अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जिले का नाम रोशन करेंगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़