Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
13 Oct, 2026

राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सेना और वैज्ञानिक संस्थानों में समन्वय जरूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सैन्य क्षमता, वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और आर्थिक मजबूती के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरतें अब केवल सैन्य क्षमताओं तक सीमित नहीं रह गई हैं। इसके लिए वैज्ञानिक संस्थानों और सशस्त्र बलों के बीच घनिष्ठ सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने बदलती सुरक्षा परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर तैयारी, रणनीतिक दूरदृष्टि और नई चुनौतियों के अनुरूप ढलने की क्षमता को महत्वपूर्ण बताया।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम के संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने ये विचार रखे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध अब पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी भी इसके महत्वपूर्ण हिस्से बन गए हैं। ऐसे में त्वरित निर्णय लेने की व्यवस्था की अहमियत बढ़ गई है।

मुर्मु ने कहा कि वैज्ञानिक संस्थानों और सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय से अनुसंधान और नवाचार को व्यावहारिक समाधानों में बदला जा सकता है। हाल के संघर्षों से ऐसी किफायती तकनीकों की उपयोगिता सामने आई है, जो उन्नत रक्षा प्रणालियों को सहयोग देने के साथ उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित कर सकती हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और नवाचार के बीच संबंध मजबूत करने के लिए अनुसंधान, विकास एवं नवाचार योजना जैसी सरकारी पहलों के महत्व को भी रेखांकित किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों में कृत्रिम मेधा का उपयोग बढ़ रहा है, लेकिन निर्णय लेने की पूरी जिम्मेदारी इस तकनीक को नहीं सौंपी जा सकती। उन्होंने इसके इस्तेमाल में संतुलित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

मुर्मु ने आर्थिक मजबूती को राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने बाहरी कारकों से पैदा हुई बाधाओं का सामना करने की क्षमता दिखाई है और इस दौरान भारत ने अपनी रणनीतिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़