बैठक में बीएसएफ पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक सुमित शरण और महानिरीक्षक रवि कांत भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने राज्य की सुरक्षा स्थिति, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान बीएसएफ के स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
यह मुलाकात राज्य के तीन पहाड़ी जिलों में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं और बढ़ते जातीय तनाव के बीच हुई है। इन घटनाओं में नौ लोगों की मौत होने की खबर है। इससे मणिपुर की सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी है।
मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल के लगातार प्रयासों और समर्पण की सराहना की।
बैठक में उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए राज्य सरकार तथा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।














