Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
13 Oct, 2026

पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक गिराए, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सीमापार से ड्रोन के जरिए हथियार, कारतूस और विस्फोटक गिराए जाने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

श्रीगंगानगर, 13 अक्टूबर।
राजस्थान के पाकिस्तान सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक भेजे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के के बीच सीमापार से ड्रोन के माध्यम से तीन पैकेट गिराए गए। तलाशी के दौरान इनमें दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन, करीब 650 कारतूस, लगभग सात किलोग्राम विस्फोटक और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले। इस मामले में पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, सीमा सुरक्षा बल और रावला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव चक 4 केएनएम डब्ल्यू टेल के पास एक खेत से संदिग्ध पैकेट बरामद किए। शुरुआत में इनमें मादक पदार्थ होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन जांच में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। विस्फोटक की जांच के लिए जयपुर से एंटी बम दल बुलाया गया है।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार के अनुसार, उनकी टीम करीब एक महीने से सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार तड़के दो बजे के बीच ड्रोन से पैकेट गिराए जाने की सूचना मिली। ये पैकेट खानुवाली सीमा चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर नहर किनारे खेत में मिले। एजेंसी को तड़के करीब तीन बजे सूचना मिली, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया।

बरामद हथियारों में शामिल पिस्टल पर तुर्किये में निर्मित होने का उल्लेख है। विस्फोटक के साथ आईईडी बनाने के उपकरण मिलने से मामले की गंभीरता बढ़ गई है। सभी सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार दोनों युवक पंजाब के निवासी हैं। इनमें एक जालंधर और दूसरा फिरोजपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां उनके संपर्कों, आपराधिक पृष्ठभूमि और खेप से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं। जांच की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल उनकी विस्तृत पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

विकास कुमार ने कहा कि सीमापार से इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भेजे जाने के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, खेप किसके लिए भेजी गई थी और इसका इस्तेमाल कहां होना था, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खेतों, नहरों और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। एएनटीएफ, पुलिस, बीएसएफ, सीआईडी और आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारी जांच में जुटे हैं। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि हथियारों और विस्फोटकों की खेप किस नेटवर्क ने भेजी और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़