Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
14 Oct, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, तीन उग्रवादी और एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने विशेष अभियानों के तहत विभिन्न उग्रवादी संगठनों के तीन सक्रिय कैडरों और भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इंफाल, 14 अक्टूबर।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस की ओर से अपराधियों तथा उग्रवादियों के खिलाफ छेड़ा गया सघन अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों से उग्रवादी संगठनों के तीन सक्रिय कैडरों को धर दबोचने के साथ ही एक कुख्यात नशीले पदार्थ तस्कर को भी रंगे हाथों दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस मुख्यालय की तरफ से बुधवार की सुबह साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिष्णुपुर जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाकर क्वाक्ता सेवला गांव पंचायत वार्ड नंबर 1 निवासी मु. अब्दुल हकीम को गिरफ्तार किया है। साठ वर्षीय यह आरोपित प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी वांगलेन गुट का सक्रिय सदस्य है और अपने क्षेत्र में अवैध रूप से वसूली के धंधे में संलिप्त था।

इसी दिन एक अन्य खुफिया सूचना के आधार पर इंफाल ईस्ट की पुलिस टीम ने इंफाल पश्चिम के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओक्रम लीकाई इलाके में त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अहोंगशांगबम पिंकुमानी सिंह उर्फ बोयनाओ को गिरफ्तार कर लिया। बड़तीस वर्षीय यह शख्स उग्रवादी संगठन प्री-पाक का एक स्व-घोषित कॉर्पोरल कैडर बताया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को भी बिष्णुपुर जिले की पुलिस टीम ने मोइरांग थांगा पार्किंग क्षेत्र से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केवाईकेएल के एक अन्य सक्रिय कैडर सलाम पुंशी मैतेई को दबोचा। पुलिस के मुताबिक, यह आरोपित इसी वर्ष जनवरी माह में मोइरांग थाना क्षेत्र स्थित एक ईंधन पंप पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की सनसनीखेज वारदात में शामिल रहा है।

दूसरी ओर, सोमवार को ही राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद जिरीबाम जिला पुलिस और सुरक्षा बलों ने लेइगांगपोकपी गांव के पास एक विशेष नाका चेकिंग प्वाइंट स्थापित किया था। वहां एक यात्री वाहन की बारिकी से तलाशी लेने के दौरान एक यात्री के पास रखे काले रंग के प्लास्टिक बैग से कुल 2.1 किलोग्राम ब्राउन शुगर के चार पैकेट बरामद किए गए।

इस मामले में पुलिस ने असम के कछार जिले के लखीपुर अंतर्गत गोंटाग्राम निवासी मु. जमाल उद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और सुरक्षा बलों की इन लगातार और सख्त कार्रवाइयों से असामाजिक तत्वों तथा उग्रवादियों में हड़कंप मच गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़