Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
जम्मू और कश्मीर
14 Oct, 2026

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर के पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

श्रीनगर, 14 अक्टूबर।

कश्मीर घाटी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर समेत मैदानी क्षेत्रों में रातभर बारिश दर्ज की गई। अनंतनाग जिले के पहलगाम और आसपास के क्षेत्रों में बर्फ की नई परत जम गई। इसके अलावा गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, जोजिला मार्ग, राजदान टॉप और तुलैल में रुक-रुककर हिमपात हुआ। कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही। रातभर बारिश के बाद बुधवार सुबह घाटी के कई मैदानी इलाकों में बादल छंट गए और धूप निकल आई। मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार तक घाटी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात होने के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। 16 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बावजूद मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 24 अक्टूबर तक भी मौसम के अधिकतर शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण घाटी में मौसम का मिजाज बदल गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़