Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
14 Oct, 2026

असम में बनेगा दूसरा विधानसभा परिसर, खेल परियोजना में तेजी लाने के निर्देश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने डिब्रूगढ़ में दूसरे विधानसभा परिसर और बहुउद्देशीय खेल परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा कर गुणवत्ता बनाए रखने तथा समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

डिब्रूगढ़, 14 अक्टूबर।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को डिब्रूगढ़ के खनिकर में प्रस्तावित दूसरे विधानसभा परिसर के निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने खनिकर बहुउद्देशीय खेल परियोजना के कामकाज की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने, बेहतर समन्वय बनाए रखने और निर्माण गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

विधानसभा परिसर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और अन्य पहलुओं की जानकारी ली। इसके निर्माण के लिए 30 महीने की समयसीमा तय की गई है। उन्होंने निर्धारित अवधि में काम पूरा करने पर जोर दिया।

प्रस्तावित परिसर में मुख्य विधानसभा भवन, विधायकों के आवास, 800 लोगों की क्षमता वाला सभागार और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग से कहा कि परिसर की वास्तुकला और स्वरूप असम की प्रगति तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने खनिकर की बहुउद्देशीय खेल परियोजना का निरीक्षण किया और इसे आधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परिसर भविष्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतिभा प्रदर्शन और उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध कराने वाली स्थायी संपत्ति बनना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक तरंग गोगोई, प्रशांत फूकन और संजय किसान के साथ लोक निर्माण विभाग के विशेष आयुक्त एवं विशेष सचिव राज चक्रवर्ती तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़