Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
14 Oct, 2026

सारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 आरोपित गिरफ्तार और शराब जब्त

सारण में पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 36 आरोपितों को गिरफ्तार कर 775.28 लीटर शराब जब्त की और वाहन जांच के दौरान 26,500 रुपये का अर्थदंड वसूला।

सारण, 14 अक्टूबर।

बिहार के सारण जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे में विभिन्न मामलों में कुल 36 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान दो अपहृताओं को भी बरामद किया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों में सात वारंटी, सात शराब कारोबारी और शराब पीने वाले छह लोग शामिल हैं। इसके अलावा पोक्सो अधिनियम के तहत दो, शस्त्र अधिनियम के एक, दहेज हत्या के एक, हत्या के प्रयास के दो और अपहरण के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। अन्य मामलों में भी नौ आरोपितों को पकड़ा गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 775.28 लीटर शराब जब्त की। इसमें 740 लीटर देशी और 35.28 लीटर विदेशी शराब शामिल है। कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

वहीं, अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 13 वाहनों से कुल 26,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़