Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
14 Oct, 2026

कुसमी तहसील के सूचना पट्ट पर विवाद, कार्रवाई के लिए दो दिन का अल्टीमेटम

बलरामपुर के कुसमी तहसील परिसर में भिक्षा और चंदा मांगने वालों के प्रवेश पर रोक संबंधी सूचना पट्ट को लेकर सकल हिंदू समाज ने आपत्ति जताकर कार्रवाई की मांग की है।

बलरामपुर, 14 अक्टूबर।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कुसमी तहसील कार्यालय परिसर में लगाए गए एक सूचना पट्ट को लेकर विवाद सामने आया है। इस पर भिक्षा और चंदा मांगने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध का संदेश लिखा गया है। सकल हिंदू समाज कुसमी ने इस पर आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। इसमें नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और उनका कुसमी से अन्य स्थान पर तबादला करने की मांग रखी गई।

समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, सूचना पट्ट पर तहसील परिसर में भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित होने की बात लिखी गई है। उन्होंने संदेश की भाषा और इसे लगाए जाने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की।

समाज ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि तय अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर नगर बंद, चक्काजाम और तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी स्थिति बनने पर प्रशासन जिम्मेदार होगा।

समाज ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने और इसकी जानकारी देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों, मंदिर समितियों के पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़