Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रुस
14 Oct, 2026

कज़ान की केंद्रीय लाइब्रेरी में रखी गईं छह ज्ञानपीठ विजेताओं की किताबें, रूसी में अनुवाद

रूस के कज़ान की केंद्रीय लाइब्रेरी में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की छह पुस्तकों के रूसी अनुवाद शामिल किए गए, जिससे भारतीय साहित्य को नए पाठकों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

कज़ान, 14 अक्टूबर।

रूस के कज़ान स्थित केंद्रीय लाइब्रेरी में भारतीय साहित्य को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बुधवार को यहां ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की छह पुस्तकों के रूसी अनुवाद शामिल किए गए। यह कार्यक्रम दो दिवसीय टाइम बिजनेस फोरम से पहले आयोजित हुआ।

इन पुस्तकों के लेखकों में अमृता प्रीतम, गुलजार, फिराक गोरखपुरी और महाश्वेता देवी शामिल हैं। कार्यक्रम में भारत के महावाणिज्यदूत जय सुंदर, वाणी प्रकाशन के अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी, तातारस्तान की संस्कृति मंत्री इरादा अयुपोवा और पुस्तकों के अनुवादक मौजूद रहे।

जय सुंदर ने कहा कि साहित्य और भाषा के माध्यम से विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। पुस्तकों के रूसी अनुवाद से वहां के पाठक भारतीय जीवन, साहित्य और संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यह पहल भारत और रूस के बीच रणनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों से भी जुड़ी है। गुरुवार से शुरू होने वाला टाइम बिजनेस फोरम व्यापार और निवेश के साथ तकनीक, औषधि, शिक्षा, परिवहन, रक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने का अवसर देगा।

वाणी प्रकाशन के अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी ने बताया कि वर्ष 1960 से भारतीय पाठकों के बीच रूसी साहित्य की लोकप्रियता रही है। अब भारतीय साहित्य को रूसी पाठकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदी, पंजाबी, मराठी और बांग्ला भाषाओं की रचनाओं का रूसी में अनुवाद किया गया है।

वाणी प्रकाशन की संपादक अदिति माहेश्वरी ने कहा कि भारत का पुस्तक प्रकाशन उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीलसन बुकस्कैन की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पुस्तक प्रकाशन बाजार वर्ष 2030-31 तक 21.4 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग दो लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। इसके साथ भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन बाजार बन सकता है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़