Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
14 Oct, 2026

दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि विश्वविद्यालय के मेस बंद, खाद्य नमूने जांच को भेजे

देहरादून और विकासनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान जरूरी दस्तावेजों की कमी और स्वच्छता संबंधी खामियां मिलने पर दो संस्थानों के मेस-कैफेटेरिया बंद करने के निर्देश दिए गए और 10 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए।

देहरादून, 14 अक्टूबर।

उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और विकासनगर स्थित देवभूमि विश्वविद्यालय के मेस-कैफेटेरिया बंद करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में जरूरी दस्तावेजों की कमी, अस्वच्छता और कीट नियंत्रण में लापरवाही सामने आई। जांच के लिए 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर टीमों ने दोनों संस्थानों में औचक जांच की। दून मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के मेस और कैफेटेरिया में कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पानी की जांच रिपोर्ट, वैध खाद्य लाइसेंस और कीट नियंत्रण संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। स्टोर में जंग लगी अलमारियां और कॉकरोच भी पाए गए। खुली हल्दी, दही, छोले, दाल और वसा मिश्रित खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए।

देवभूमि विश्वविद्यालय की रसोई में भी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। यहां दाल मखनी मसाला, राजमा मसाला, अरहर दाल और पालक-आलू की सब्जी के नमूने लिए गए। नंदा की चौकी स्थित एक प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया।

विभाग ने संस्थानों को निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित या रद्द किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़