Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
14 Oct, 2026

स्पीति में सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू, 116 करोड़ की परियोजनाओं को गति

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्पीति में प्रदेश के पहले बैटरी भंडारण आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया और सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली व सड़क सुविधाओं से जुड़ी 116.28 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को आगे बढ़ाया।

शिमला, 14 अक्टूबर।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्पीति घाटी के रोंगटोंग में प्रदेश के पहले बैटरी भंडारण आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लाहौल-स्पीति और किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में 116.28 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

काजा में 4.42 करोड़ रुपये की लागत से बने दो मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र में एक मेगावाट-आवर की बैटरी भंडारण व्यवस्था है। करीब 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस संयंत्र से सालाना 36 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान है। दिसंबर 2024 में उत्पादन शुरू होने के बाद 30 सितंबर 2026 तक यहां 22,58,752 यूनिट बिजली बन चुकी थी। मुख्यमंत्री ने रोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को पूरी तरह चालू करने के लिए छह करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की।

काजा और समदो में 47.95 करोड़ रुपये से बनने वाले विद्युत उप-केंद्रों की आधारशिला भी रखी गई। इनसे लंबी बिजली आपूर्ति लाइन के कारण होने वाली वोल्टेज संबंधी समस्याएं और तकनीकी नुकसान कम होने की उम्मीद है।

इसके अलावा पिन घाटी में 39.55 करोड़ रुपये से बनी चिदांग-तंगती खर तेलिंग सड़क और 24.36 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत 12 किलोमीटर लंबी तांगयुत-हिक्किम सड़क का उद्घाटन किया गया। इनसे कृषि उत्पादों के परिवहन, पर्यटन, गांवों की पहुंच और जरूरी सेवाओं को लाभ मिलेगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़