Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
15 Oct, 2026

दीपावली की तैयारी के बीच हादसा, मिट्टी का टीला गिरने से बच्ची की मौत

बांदा के अमलोर गांव में दीपावली के लिए मिट्टी खोदते समय कगार ढहने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

बांदा, 15 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दीपावली की तैयारियों के बीच मिट्टी खोदते समय हुए हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की जान चली गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दो अन्य बच्चियों को भी चोटें आई हैं। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव की है, जहां शिवशंकर की बेटी प्रांशी बुधवार शाम अपनी 12 वर्षीय बहन प्रिया और पड़ोस की दो बच्चियों के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर मिट्टी लेने गई थी। घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक कगार का बड़ा हिस्सा ढह गया और चारों बच्चियां उसके नीचे दब गईं। तीन बच्चियां किसी तरह बाहर निकल आईं, लेकिन प्रांशी मिट्टी में दब गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रिया की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य दोनों बच्चियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रांशी की मौत से परिवार में शोक छा गया। वह दो बहनों में छोटी थी और परिवार में कोई बेटा नहीं है। उसके पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं, जबकि मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी के अनुसार, हादसा बुधवार शाम हुआ था, लेकिन परिजनों ने बच्ची का शव मलबे से निकाले जाने के काफी समय बाद रात में पुलिस को सूचना दी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़