Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हॉकी
15 Oct, 2026

नौ महीने बाद भारतीय हॉकी टीम में लौटेंगे गोलकीपर पाठक

कृष्ण बहादुर पाठक नौ महीने से अधिक समय बाद भारतीय हॉकी टीम में वापसी करेंगे और 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने गृह राज्य पंजाब में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक नौ महीने से अधिक समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्हें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में होने वाली हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वह मोहिथ एचएस की जगह लेंगे। पाठक ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 29 वर्षीय गोलकीपर के लिए यह टूर्नामेंट खास होगा, क्योंकि वह पहली बार अपने गृह राज्य पंजाब में देश के लिए खेलेंगे। जालंधर का ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम उनके लिए भावनात्मक महत्व रखता है।

इसी मैदान पर स्थित सुरजीत हॉकी अकादमी में उन्होंने सात साल तक हॉकी की ट्रेनिंग ली थी। अब उसी मैदान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की गोलपोस्ट की रक्षा करने का अवसर उन्हें मिलेगा। पाठक ने इस मौके को अपने लिए बेहद खास बताते हुए पंजाब सरकार और हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताया है। वह अब तक भारत के लिए 156 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास लेने वाले पीआर श्रीजेश के साथ गोलकीपर की भूमिका निभाते रहे हैं।पाठक पिछले कुछ समय से बेंगलुरु में भारतीय विकास टीम के साथ अभ्यास कर अपनी गोलकीपिंग को बेहतर बनाने में जुटे थे। कोच की सलाह पर उन्होंने अपनी तकनीक के कमजोर पहलुओं पर काम किया और कर्नाटक की वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम के खिलाफ मैचों के साथ अतिरिक्त गोलकीपिंग सत्र भी किए।

अब उनका पूरा ध्यान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मिले अवसर का लाभ उठाने पर है। गत चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को जालंधर में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 29 अक्टूबर को चीन, 30 अक्टूबर को जापान, 1 नवंबर को मलेशिया और 2 नवंबर को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। सभी लीग मैच जालंधर में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खेले जाएंगे, जबकि 4 और 5 नवंबर को मोहाली में सेमीफाइनल और पदक मुकाबले होंगे। भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है और अब तक पांच बार खिताब जीत चुका है। भारतीय टीम 2011, 2016 और 2018 में संयुक्त विजेता रही थी, जबकि 2023 और 2024 में उसने खिताब अपने नाम किया था।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़