Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हॉकी
15 Oct, 2026

इटावा के मोहम्मद कैफ का यूपी सीनियर हॉकी टीम में चयन

इटावा के मोहम्मद कैफ को 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह मिली है।

इटावा, 15 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन ने आगामी 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम घोषित कर दी है। इसमें इटावा के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को उनके प्रदर्शन के आधार पर जगह मिली है। कैफ इसी महीने झांसी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर राष्ट्रीय टीम में चयन से उनके परिवार और इटावा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। जिले के लिए भी इसे खेल जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मोहम्मद कैफ के चयन पर इटावा हॉकी फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। फेडरेशन के सचिव जितेंद्र सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सक्सेना, उपाध्यक्ष अनवर फैयाज तथा राजीव सक्सेना, सनी वर्मा, सोमनाथ वर्मा, आशीष मिश्रा और अनुग्रह चौहान सहित अन्य सदस्यों ने उम्मीद जताई कि कैफ राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैफ उत्तर प्रदेश की टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान देंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़