Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
15 Oct, 2026

लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह, एक हजार परिवारों को बांटी राहत सामग्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित एक हजार परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और क्षेत्र में 10 हजार राहत पैकेट बांटने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

लखनऊ, 15 अक्टूबर।
रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने गुरुवार को फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और एक हजार परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा बड़ी चुनौती होती है, लेकिन लोगों को हिम्मत और साहस बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को इस संकट से उबरने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

10 हजार राहत पैकेट बांटने की व्यवस्था

राजनाथ सिंह ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में 10 हजार राहत पैकेट वितरित करने की व्यवस्था करने की बात कही। विधायक डॉ. नीरज बोरा को इनके वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने राहत कार्य में सहयोग के लिए अक्षय पात्र के सदस्यों का विशेष आभार भी जताया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

गोमती नदी में आई बाढ़ से फैजुल्लागंज के निवासी प्रभावित हुए हैं। इसी को देखते हुए लखनऊ पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह सबसे पहले इसी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर का निरीक्षण किया और प्रभावित इलाके की स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी विशाख जी और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा वहां की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया।

इससे पहले चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य नेताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। उनके साथ महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, एमएलसी मुकेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़