Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
15 Oct, 2026

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन, संतों से लिया आशीर्वाद

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने निरंजनी अखाड़े में श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

हरिद्वार, 15 अक्टूबर।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने गुरुवार को मां मनसा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों के लिए मंगलकामना की। पूजा-अर्चना के बाद वह निरंजनी अखाड़े पहुंचीं, जहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

चुनरी और पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां के दरबार से कोई श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता और मां सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

इस दौरान श्रीमहंत ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अगले वर्ष हरिद्वार कुंभ, नासिक और उज्जैन महाकुंभ को दिव्य एवं भव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा।

संतों के सान्निध्य से मिलती है नई दिशा

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि संत-महापुरुषों के सान्निध्य में जीवन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने संतों से मुलाकात के दौरान आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी, महंत राज गिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा और महेश दुबे मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़