नई दिल्ली, 16 अक्टूबर।
विदेशी बाजारों में नरमी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी सस्ते हो गए हैं। कीमतों में आई इस सुस्ती से ग्राहकों को राहत मिली है।
कारोबार के दौरान सोने के दाम 750 रुपये से 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गए हैं। वहीं चांदी की चमक फीकी पड़ने से इसके भाव में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बड़ी गिरावट आई है।
इस बदलाव के बाद देश भर में 24 कैरेट सोना 1,47,430 से 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,140 से 1,35,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है।
दैनिक कारोबार में चांदी लुढ़ककर दिल्ली के सर्राफा बाजार में 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,580 और 22 कैरेट सोना 1,35,290 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,430 तथा 22 कैरेट का भाव 1,35,140 रुपये है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,47,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
चेन्नई और कोलकाता दोनों महानगरों में 24 कैरेट सोना 1,47,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,480 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,47,580 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,35,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
पटना में भी 24 कैरेट सोना 1,47,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,47,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।














