Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
16 Oct, 2026

पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी, डीजल पर शुल्क घटाया गया

केंद्र सरकार ने नए पखवाड़े के लिए पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है और डीजल पर राहत देते हुए शुल्क में कटौती की है।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर।

केन्द्र सरकार ने 16 अक्टूबर से लागू होने वाले नए पखवाड़े के लिए ईंधन के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में संशोधन किया है। इसके तहत पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाया गया है, तो डीजल पर राहत दी गई है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एटीएफ यानी विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे 10.5 रुपये प्रति लीटर पर ही स्थिर रखा गया है।

नियमों के मुताबिक अब डीजल के निर्यात पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और बुनियादी ढांचा उपकर मिलाकर 8.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इससे पहले यह दर 16 रुपये प्रति लीटर थी।

दूसरी ओर पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली दर को 0.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर अब 2.5 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 27 मार्च को डीजल और एटीएफ पर यह शुल्क लगाया था।

इसके बाद 16 मई से पेट्रोल के निर्यात को भी इसके दायरे में लाया गया था। तब से सरकार हर पखवाड़े समीक्षा करके इसकी नई दरें तय करती आ रही है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू खपत के लिए दिए जाने वाले पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कर दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

इस टैक्स को लगाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर निर्यातकों के अनुचित लाभ को रोकना और देश के भीतर ईंधन की कमी न होने देना है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़