मुंबई, 16 अक्टूबर।
अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने के बाद फिल्म जगत में इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिनेता रजा मुराद ने कहा है कि विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और कानून का पालन करना जरूरी है।रजा मुराद के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है और इमरान को देश छोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि इमरान को फैसला गलत लगता है, तो वे अदालत का रुख कर सकते हैं और न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भी इस मामले पर सवाल उठाए। उन्होंने अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए पूछा कि मतदाता सूची से जुड़ी चिंताएं जताने वालों को हिरासत में लेने और इमरान को नोटिस देने की वजह क्या है।अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने लोगों से दूसरों की राय अपनाने के बजाय अपना स्वतंत्र मत बनाने की अपील की। वहीं, सबा आजाद ने इमरान को भारत छोड़ने के नोटिस से जुड़ी खबर पर नाराजगी जताई।इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास भारत का विदेशी नागरिक कार्ड है। वे ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘एक मैं और एक तू’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।










