Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
17 Oct, 2026

डेनमार्क ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का सफर खत्म

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में तन्वी शर्मा और त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी हारकर बाहर हो गई, अब भारतीय खिलाड़ियों की नजरें फ्रेंच ओपन पर हैं।

ओडेंस, 17 अक्टूबर।

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का सफर क्वार्टर फाइनल में ही थम गया। महिला एकल में तन्वी शर्मा को विश्व की नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने 21-15, 21-13 से शिकस्त दी। 38 मिनट तक चले इस मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर मौजूद तन्वी ने शुरुआती दौर में चुनौती पेश की, लेकिन वह अपनी लय कायम नहीं रख सकीं। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी को मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन के हाथों 14-21, 21-17, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-14 से जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन पांचवीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी ने अगले दोनों गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मलेशियाई जोड़ी ने इसी महीने जापान में आयोजित एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में भी त्रीसा और गायत्री को हराया था। डेनमार्क ओपन में भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके थे। इनमें पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, लक्ष्य सेन तथा आयुष शेट्टी शामिल हैं। पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर तक पहुंचे, लेकिन फ्रांस के मौजूदा विश्व चैंपियन एलेक्स लानियर से हार गए। डेनमार्क में भारतीय चुनौती समाप्त होने के बाद अब खिलाड़ियों की नजरें 20 से 25 अक्टूबर तक होने वाले फ्रेंच ओपन पर रहेंगी, जहां वे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़