मॉस्को, 17 अक्टूबर।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल और गैस आयात पर सख्त पाबंदियां लगाने वाले ‘ग्राहम एक्ट’ में छूट देने के निर्णय का रूस ने स्वागत किया है। रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव ने इसे एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों और गतिरोध के बजाय संवाद तथा पारस्परिक सहयोग का रास्ता चुनना वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता और दोनों देशों के दीर्घकालिक आर्थिक हितों के लिए आवश्यक है।
हाल ही में जारी कार्यकारी आदेश के तहत अमेरिकी प्रशासन ने रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर लागू होने वाले नए कड़े प्रतिबंधों को निलंबित करने का निर्णय लिया था। यदि यह कानून पूरी तरह प्रभावी होता तो अमेरिका और रूस के बीच व्यापारिक संबंध लगभग समाप्त हो जाते, जिससे वैश्विक बाजारों पर भारी दबाव पड़ता। इस फैसले से दोनों देशों के बीच भविष्य में आर्थिक सहयोग और रणनीतिक बातचीत के नए द्वार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।













