Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
17 Oct, 2026

जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए समिति ने शुरू किया पोर्टल, पीड़ित गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकेंगे शिकायत

जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर जुलाई 2026 में हुई हिंसा की जांच के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने प्रभावित लोगों और अन्य पक्षों से शिकायतें, सुझाव और साक्ष्य प्राप्त करने के लिए पोर्टल शुरू किया है।

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर।
जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर जुलाई 2026 में हुई हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने शिकायतें और सुझाव प्राप्त करने के लिए पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से प्रभावित लोग, पुलिसकर्मी और अन्य संबंधित पक्ष अपनी शिकायतें, प्रतिवेदन तथा जरूरी दस्तावेज जमा करा सकेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, समिति ने इस उद्देश्य से पोर्टल शुरू किया है, जहां निर्धारित प्रारूप में संबंधित सामग्री प्रस्तुत की जा सकती है। यह पहल प्रभावित लोगों को अपना पक्ष रखने और घटनाओं से जुड़ी जानकारी साझा करने का अवसर प्रदान करेगी।

समिति उच्चतम न्यायालय के 18 अगस्त और 10 सितंबर 2026 के आदेशों में उल्लिखित मुद्दों की जांच करेगी। जांच में पैलेट गन के इस्तेमाल, महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न तथा दोनों पक्षों की ओर से हुई अत्यधिक हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मंत्रालय के मुताबिक, पोर्टल को संवेदनशील गवाहों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रभावित व्यक्तियों की इच्छा होने पर उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सार्वजनिक नहीं की जाएगी। अन्य इच्छुक लोग भी घटनाओं से संबंधित जानकारी और सुझाव समिति को भेज सकते हैं।

शिकायतें और संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने के अलावा समिति के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से भी दिए जा सकते हैं। समिति का कार्यालय शिक्षा सदन, 17, राउज एवेन्यू संस्थागत क्षेत्र, नई दिल्ली-110002 में स्थित है। यहां कार्यदिवसों में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक दस्तावेज जमा कराए जा सकते हैं।

संबंधित सामग्री डाक के माध्यम से या hpec2026.enquiry@nic.in पर ईमेल करके भी भेजी जा सकती है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़