Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
17 Oct, 2026

सारण में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

सारण में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया तथा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

सारण, 17 अक्टूबर।

बिहार के सारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इससे पहले पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सतर्क रहने को कहा गया।फ्लैग मार्च में सदर-1 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, नगर थानाध्यक्ष सहित जिला पुलिस, दंगा नियंत्रण बल और त्वरित कार्रवाई दल के जवान शामिल हुए। मार्च नगर थाना चौक से शुरू होकर नगरपालिका चौक और शहर के विभिन्न संवेदनशील मार्गों से गुजरते हुए वापस नगर थाना चौक पर समाप्त हुआ।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर देने की अपील की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़