Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
17 Oct, 2026

भागलपुर में 510 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर में पुलिस ने ब्रह्मदेव होटल के पास छापेमारी कर 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद करते हुए पंचानंद कुमार को गिरफ्तार किया है।

भागलपुर, 17 अक्टूबर।

बिहार के भागलपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सबौर थाना क्षेत्र में ब्रह्मदेव होटल के पास की गई।

विधि व्यवस्था के पुलिस उपाधीक्षक नवनीत कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को होटल के समीप भारी मात्रा में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री होने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव निवासी पंचानंद कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी अधिक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस उसके पूरे तस्करी नेटवर्क और उससे जुड़े आगे तथा पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़