Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
17 Oct, 2026

शिमला में सुरंग ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, जांच के लिए समिति गठित

शिमला के संजौली-भटाकुफर-ढली क्षेत्र में सुरंग निर्माण की ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन ने 22 अक्टूबर को निरीक्षण के लिए समिति गठित की है और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

शिमला, 17 अक्टूबर।

संजौली-भटाकुफर-ढली क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन सुरंग में विस्फोट के कारण आसपास के मकानों में दरारें आने के मामले में जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति जानने के लिए दो अतिरिक्त जिला दंडाधिकारियों की अध्यक्षता में समिति बनाई है। समिति 22 अक्टूबर को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

शनिवार को उपायुक्त ने फोरलेन प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें निर्माण कंपनियों को दिए गए निर्देशों का पालन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कंपनी चोरी-छिपे सुरंग का काम कर रही है। समिति में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल, शिमला ग्रामीण के उपमंडल दंडाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और तहसीलदार शामिल हैं।

उपायुक्त ने बताया कि मकानों में दरारें आने के बाद फिलहाल सुरंग निर्माण रोक दिया गया है। प्रभावित भवनों की तकनीकी जांच के लिए आईआईटी रुड़की की टीम नियुक्त की गई है। टीम क्षेत्र का दौरा कर चुकी है और क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके निष्कर्षों के आधार पर निर्माण कार्य को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़