Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
17 Oct, 2026

न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार डंगोली पहुंचे शिवकरण राणा, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

झारखंड के साहिबगंज में जिला न्यायाधीश शिवकरण राणा के पहली बार पैतृक गांव डंगोली पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया और उन्होंने युवाओं को मेहनत, अनुशासन तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

ऊना, 17 अक्टूबर।

झारखंड के साहिबगंज में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत शिवकरण राणा शनिवार को पहली बार अपने पैतृक गांव डंगोली पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उनके बड़े भाई बहादुर सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खुशी जताई। इस अवसर पर पत्नी सारिका राणा, बेटी रुद्राक्ष राणा और माता विमला देवी भी मौजूद रहीं। पंचायत प्रधान लवनीश राणा, उपप्रधान गुरमुख सिंह भुल्लर सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

गांव में आयोजित स्वागत के दौरान शिवकरण राणा ने युवाओं को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए ईमानदारी और लगन से लगातार प्रयास करना जरूरी है। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नशा भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, सकारात्मक गतिविधियों और करियर निर्माण में लगानी चाहिए।

शिवकरण राणा का चयन 2 सितंबर 2025 को बार से सीधी भर्ती के माध्यम से जिला न्यायाधीश के पद पर हुआ था। उन्होंने 16 मार्च 2026 को पदभार संभाला। न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को डंगोली और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़