Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
17 Oct, 2026

इमरान खान ने लीव इंडिया नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती, 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश

अभिनेता इमरान खान ने एफआरआरओ के लीव इंडिया नोटिस को असंवैधानिक बताते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

मुंबई, 17 अक्टूबर।

फिल्म अभिनेता इमरान खान ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की ओर से जारी ‘लीव इंडिया नोटिस’ को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। अभिनेता ने इसे असंवैधानिक बताते हुए रद्द करने की मांग की है।

इमरान खान के वकील के अनुसार, शनिवार को अभिनेता की ओर से हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की गई। 14 अक्टूबर को जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट का उल्लंघन किया।

इस मामले में एफआरआरओ ने अभिनेता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। इसमें कहा गया था कि उनके जवाब और संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा के बाद नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 7ड(ई) के तहत उनका ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

44 वर्षीय अभिनेता ने हाई कोर्ट से मांग की है कि याचिका पर अंतिम फैसला आने तक लीव इंडिया नोटिस के अमल पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने अंतरिम राहत के तहत अधिकारियों को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने से रोकने की अपील की है। याचिका में देश से निर्वासित करने और लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने जैसे संभावित कदमों पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़