Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
17 Oct, 2026

हरियाणा में शिक्षा-स्वास्थ्य का विस्तार, मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 18 हुई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर शिक्षा, छात्रवृत्ति, पुस्तकालयों, मेडिकल कॉलेजों और मुफ्त डायलिसिस सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी।

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर।

हरियाणा में सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में हुए विस्तार की जानकारी दी। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण शिक्षा को मजबूत करने के लिए 250 सीएम-ईईई स्कूल खोले गए हैं और 900 सरकारी विद्यालयों में सूचना एवं संचार तकनीक प्रयोगशालाएं स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। प्रदेश की 441 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं से करीब एक लाख विद्यार्थी नवाचार का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

महाविद्यालयों की सुविधाओं के लिए 135 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं। पिछले 12 वर्षों में 84 राजकीय महाविद्यालय खुले, जिनमें 33 कन्या महाविद्यालय हैं। 17 जिलों में 44 करोड़ रुपये की लागत से 350 अटल पुस्तकालय बनाए गए। विद्यार्थियों के लिए विशेष बसों की संख्या 893 की गई और 41,146 पिछड़ा वर्ग तथा घुमंतू समुदाय के विद्यार्थियों को 35 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या छह से बढ़कर 18 हो गई है। दो नए चिकित्सा संस्थानों के निर्माण पर क्रमशः 593 करोड़ और 844 करोड़ रुपये खर्च हुए। पांच नर्सिंग कॉलेजों के लिए 220 करोड़ रुपये लगाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि 18 अक्टूबर 2024 से जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में गुर्दा रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़