Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
17 Oct, 2026

हिसार में कारोबारी परिवार से पांच करोड़ की रंगदारी, व्यापारियों ने सोमवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया

हिसार में पेट्रोलियम कारोबारी परिवार से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

हिसार, 17 अक्टूबर।

पेट्रोलियम कारोबारी प्रमोद गोयल, उनके भाई आनंद गोयल और बेटे अनिरुद्ध गोयल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में व्यापारियों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के हिसार और हांसी के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन ने सोमवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।

एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने कहा कि परिवार को लगातार धमकियां मिलने की जानकारी से व्यापारी चिंतित हैं। परिवार के सदस्यों और बच्चों को धमकाए जाने की बात गंभीर है। उन्होंने जांच में तेजी लाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

संगठन ने चेतावनी दी कि सोमवार तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रतिनिधियों के अनुसार, पूछताछ के लिए पांच से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि धमकी भरे फोन अंतरराष्ट्रीय या फर्जी नंबरों से आने पर भी पुलिस के पास आरोपियों तक पहुंचने के पर्याप्त संसाधन हैं।

पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में एसोसिएशन के सचिव नकुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक जैन, पवन गोयल सहित अन्य पेट्रोलियम कारोबारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की सुरक्षा और मामले में शीघ्र कार्रवाई पर जोर दिया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़